Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

वाह दामाद हो तो ऐसा! भदोही में हुई अनोखी शादी, हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर रवाना हुआ दूल्हा

आजकल नई जेनेरशन (New Generation) के लोग अपनी शादी को लेकर अलग- अलग तैयारियों में लगे रहते हैं। इस दौरान उत्तर-प्रदेश के भदोही (Bhadohi) में एक अनोखी शादी देखने को मिली है,  जिसकी चर्चा हर तरफ है। अनोखी बात यह है कि, इस शादी में दूल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हन को विदा करके ले गया। दुल्हन की इस भव्य विदाई को देखने के लिए भीड़ का जमावड़ा देखने को मिला।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

 

 

शादियों में लोग जहां लग्जरी गाड़ियों का प्रयोग घर पहुंचाने के लिए करते हैं, तो वहीं कुछ लोग हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई कराने के लिए जा रहें हैं। एक ऐसा ही मामला भदोही जनपद के सेमराध गांव का बताया जा रहा है। जहां शादी के बाद दूल्हा दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेकर रवाना हो गया है।


सबसे खास बात यह है कि, इस मौके पर बड़ी संख्या में गांव के लोग हेलीकॉप्टर देखने के लिए एकत्रित हो गए। हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई की वजह से यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

 

उस दौरान मौजूद लोगों का कहना है कि, वाह दामाद हो तो ऐसा। भदोही में गंगा तट पर स्थित सेमराध नाथ में यह शादी बीती रात हुई। प्रयागराज जिले के मांडा तहसील अंतर्गत बेदौली गांव से 14 मार्च को बारात सेमराध गांव आई थी। दूल्हा प्रताप सिंह सेमराध गांव में बारात लेकर आए हुए थे और शादी की सभी रस्मों के बाद वह दुल्हन को लेकर हेलीकॉप्टर से अपने घर की तरफ रवाना हुए हैं। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हेलीकॉप्टर और दूल्हे के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें