Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भारतीय कुश्ती महासंघ: ब्रजभूषण शरण सिंह ने अपने करीबी संजय सिंह को उतारा चुनावी मैदान में !

भारतीय कुश्ती महासंघ: WFI के चुनाव 12 अगस्त को होने हैं। ख़ास बात ये है कि ब्रजभूषण शरण सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए अपने सबसे करीबी संजय सिंह को उतरा है। इस बार भारतीय कुश्ती महासंघ के सर्वोच्य पद के लिए चुनाव मैदान में ब्रजभूषण शरण सिंह खुद तो नहीं उतर पाए। साथ ही उनके परिवार का कोई सदस्य भी चुनाव नहीं लड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने अपने सबसे करीबी माने जाने वाले संजय सिंह को अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा है।

- Advertisement -

भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव 12 अगस्त को होंगे। 

गौरतलब है की भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव 12 अगस्त को होने हैं। WFI के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोपों के बाद सभी की निगाहें कल के चुनावों पर होंगीं। दरअसल, 12 अगस्त को होने वाले WFI के अध्यक्ष पद के चुनाव में दो दावेदार मैदान में हैं। जिसमें एक ब्रजभूषण के ख़ास संजय सिंह तो दूसरी 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण हैं। आपको बता दें कि ब्रजभूषण के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना देने वाले पहलवानों का ने अनीता श्योराण का समर्थन किया है। साथ ही अनीता श्योराण बीजेपी नेता के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों में गवाह भी हैं।

कौन होना भारतीय कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष….?

सूत्रों के अनुसार विनेश फोगाट गुट के पहलवानों ने इस मामले में गुरूवार को खेल मंत्री से मुलाक़ात की। साथ ही उन्होंने गृहमंत्री के साथ बैठक के लिए भी समय मांगा है। सूत्रों की माने तो आज गृहमंत्री अमित शाह पहलवानों से मुलाकात कर सकते हैं। पहलवानों को ब्रजभूषण के ख़ास संजय सिंह के अध्यक्ष चुने जाने की आशंकाएं हैं। पहलवानों का कहना है कि उन्होंने ब्रजभूषण के किसी रिश्तेदार के WFI चुनाव में नहीं उतारने की मांग की थी। जिसका मतलब है कि उनका कोई करीबी भी चुनाव को न लड़े। जबकि संजय सिंह को ब्रजभूषण शरण सिंह का बेहद करीबी माना जा रहा है।

ब्रजभूषण ने संजय सिंह को बनाया प्रत्याशी। 

बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार ब्रजभूषण ने संजय सिंह के बारे में कहा, “वो वाराणसी से हैं, मोदी जी के क्षेत्र से हैं. उनको हमने अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है.” इसके साथ ही संघ की चुनाव प्रक्रिया के बारे में बृजभूषण कहते हैं, “कुश्ती संघ के चुनाव में, पूरे देश में मौजूदा समय में 25 इकाइयां हैं. 25 राज्य हैं और हर इकाई के दो वोट होते हैं. और 20 राज्य हमारे साथ हैं. अगर कहें तो एक तरफ़ा. उधर (विपक्ष में) केवल तीन राज्य हैं. दो राज्य अभी ढुलमुल नीति पर हैं तो, 20 हमारे पास हैं और पांच बाहर हैं. तो आप सोच सकते हैं कि जीत किसकी होगी.”

ब्रजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन शोषण आरोपों को बताया निराधार 

आपको बता दें कि संजय सिंह मूलतः वाराणसी के चंदौली क्षेत्र के रहने वाले हैं। संजय सिंह कुश्ती संघ से 2010 से जुड़े हुए हैं। उत्तर प्रदेश के कुश्ती संघ और राष्ट्रीय कुश्ती संघ दोनों में वो पदाधिकारी रहे हैं। ब्रजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन शोषण आरोपों को उन्होंने निराधार बताया। उन्होंने कहा था कि ये उनको कुश्ती संघ से हटाने की साजिस है। इसके साथ ही उन्होंने अनीता श्योराण की उम्मीदवारी पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि “हमारे हिसाब से अगर वो सांसद जी के ख़िलाफ़ मामले में गवाह हैं तो उन्हें लड़ना नहीं चाहिए था.”

पहलवानों के लिए कल का दिन ख़ास होने वाला है। पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवादों के बाद 12 अगस्त शनिवार को कुश्ती महासंघ के चुनाव होने हैं। जिसके अध्यक्ष पद के लिए एक तरफ ब्रजभूषण के खास संजय सिंह तो दूसरी तरफ उनके खिलाफ गवाही देने वाली अनीता श्योराण हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें