Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

तिरंगे वाली डीपी के बाद X ने हटाए गोल्डेन और ब्लू टिक, योगीआदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं का टिक हटा !

#HarGharTiranga अभियान के तहत देश के तमाम लोगों और नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) को तिरंगे से बदला है।लोगों न स्वधीनता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर तिरंगा डीपी और सेल्फी पोस्ट किया है. हर किसी के सोशल मीडिया पोस्ट , फेसबुक , इंस्टाग्राम , एक्स (पूर्व में ट्विटर ) पर तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है.

- Advertisement -

 

हमेशा में चर्चा में रहने वाले एलन मस्क ने डीपी को तिरंगे में बदलने के बाद कई यूजर्स और नेताओं के अकाउंट वेरिफिकेशन यानी चेक मार्क को वापस ले लिया है। जिसमे आम आदमी के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री और नेता शामिल हैं. जिनमे प्रमुख रूप से उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हैं। इसके अलावा एक्स ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंतभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी शामिल हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी डिस्प्ले पिक्चर बदलकर तिरंगे लगा लिया है, लेकिन एक्स ने उनके अकाउंट से ग्रे टिक नहीं हटाया है। बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल से भी ब्लू टिक हटा लिया गया है।

जानकारों की माने तो स्पैम को रोकने को लेकर एक्स ने प्रोफाइल पिक्चर को लेकर पॉलिसी बनाई है, लेकिन किसी खास अभियान के लिए एक्स की क्या पॉलिसी है, इस संबंध में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। एक्स की पॉलिसी के मुताबिक यदि कोई यूजर अपनी प्रोफाइल पिक्चर या प्रोफाइल नेम बदलता है तो उसके अकाउंट का वेरिफिकेशन (ब्लू, गोल्डेन और ग्रे टिक) खत्म कर दिया जाएगा, हालांकि रिव्यू के बाद कम-से-कम तीन घंटे में वेरिफिकेशन वापस भी मिल सकता है। रिव्यू की अवधि में यदि आपके अकाउंट की प्रोफाइल फोटो या नाम में कोई बदलाव होता है तो आपका अकाउंट सस्पेंड भी हो सकता है। पीएम मोदी का अकाउंट ग्रे चेकमार्क कैटेगरी में आता है। एक्स की डीपी वाली पॉलिसी ग्रे चेकमार्क पर लागू होती या नहीं, इस संबंध में एक्स के हेल्प सेंटर पर कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें