Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Year Ender 2024: भोजपुरी स्टार्स के विवादों ने मचाया बवाल, जानें इस साल की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी!

Year Ender 2024: भोजपुरी सिनेमा में साल 2024 विवादों से भरा रहा। इस साल इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पर्सनल और प्रोफेशनल विवादों में घिरे रहे। आइए जानते हैं कि किन भोजपुरी स्टार्स ने इस साल सुर्खियों में जगह बनाई और किस-किस विवाद ने सोशल मीडिया से लेकर फैंस के बीच बवाल मचाया।

- Advertisement -

पवन सिंह का चुनावी हार और पर्सनल विवाद

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने इस साल पहली बार लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन उन्हें बुरी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन पर गंभीर आरोप लगाए, जिनमें उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार करने की बात कही। पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति के साथ उनके रिश्ते ने भी इस साल खूब सुर्खियां बटोरी।

अक्षरा सिंह के आरोप और बोल्ड अवतार

भोजपुरी और पंजाबी सिनेमा में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इस साल एक पॉडकास्ट में पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पवन उन पर उनके पैर छूने का दबाव डालते थे। अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड फोटोज के जरिए भी खूब लाइमलाइट बटोरी।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की शादी की अफवाहें

भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली दुबे इस साल अपनी शादी की खबरों के चलते विवादों में रही। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद फैंस के बीच हलचल मच गई। हालांकि, निरहुआ ने बाद में सफाई देते हुए इन खबरों को फर्जी बताया।

खेसारी लाल यादव पर संगीन आरोप

भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव पर उनकी को-स्टार काजल ने अश्लील फोटोज और वीडियोज रखने का आरोप लगाया। खेसारी ने भी एक पॉडकास्ट में यह विवादित बयान दिया कि फिल्मों में काम करते हुए कई बार हीरोइनों के साथ रिश्ते बन जाते हैं। उनके और अकांक्षा पुरी के बोल्ड वीडियोज भी चर्चा का विषय बने रहे।

काजल राघवानी के बड़े खुलासे

भोजपुरी की मशहूर अदाकारा काजल राघवानी ने इस साल इंडस्ट्री के कई सितारों पर शॉकिंग खुलासे किए। उन्होंने खेसारी पर शादी का झूठा वादा करने का आरोप लगाया। साथ ही पवन सिंह को लेकर भी विवादित बयान दिए, जिनके चलते वह सालभर सुर्खियों में रहीं।

Also Read: मलाइका अरोड़ा ने शादीशुदा महिलाओं को दी खास सलाह, कहा – ‘अपनी पहचान और बैंक अकाउंट संभाल कर रखें’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें