Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अब जर्मनी में भी सिखाई जाएगी भोजपुरी, जानें पूरी वजह

गोरखपुर : गोरखपुर जेल में नशीला पदार्थ रखने के आरोप में सजा काट रहा जर्मन कैदी मैनफ्रेड शेष सजा अपने देश में काटेगा। आज यानी बुधवार को उसकी दिल्ली से जर्मनी की फ्लाइट है। इस समयांतराल में जर्मन कैदी भोजपुरी बोली पूरी तरह सीख चुका है। जिसके बाद वह अब अपने देशवासियों को भोजपुरी सिखाएगा।

- Advertisement -

जर्मन कैदी बैरेड मैनफ्रेड नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया था। वह इस आरोप में सात साल से गोरखपुर मंडलीय जेल में अपनी सज़ा काट रहा था। भारत और जर्मनी के बीच प्रत्यपर्ण संधि के तहत जर्मन कैदी को लाभ मिला है। गोरखपुर जेल में लंबे समय तक रहते हुए मैनफ्रेड ने अपने सह साथियों से भोजपुरी भाषा बख़ूबी सीख ली थी। बता दें कि जेल में भी वह भोजपुरी में ही बंदियों से बोला करता था। मैनफ्रेंड ने कहा कि जर्मनी जाकर सभी को भोजपुरी सिखाऊंगा।

कहाँ पकड़ा गया था मैनफ्रेंड

जर्मनी के सजसेन निवासी बैरेंड मैनफ्रेंड को नशीले पदार्थ के साथ भारत-नेपाल सीमा पर अक्टूबर 2014 को पकड़ा गया था। में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया था,जहां से नवंबर 2014 को उसे महराजगंज जेल भेजा गया था।

प्रशासनिक आधार पर अक्टूबर 2015 को बैरेंड मैनफ्रेंड को गोरखपुर मंडलीय कारागार में ट्रांसफर कर दिया गया। यहीं पर रहते हुए 20 दिसम्बर 2018 को कोर्ट ने उसे दस साल कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई थी। बैरेंड मैनफ्रेंड अब तक साढ़े छह साल की सजा काट चुका है। बची हुई सजा वह अब जर्मनी के जेल में काटेगा। बता दें कि जर्मन कैदी को पुलिस लेकर दिल्ली गई। वहां से जर्मन पुलिस उसे लेकर जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें