Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

विद्वान व्यक्ति भी ये काम करने से आ जाता है विकराल कष्ट में, जानें चाणक्यनीति के गुण

लखनऊ

- Advertisement -

आचार्य चाणक्य एक श्रेष्ठ विद्वान, कुशल राजनीतिज्ञ, कूटनीतिकार और रणनीतिकार थे, जिन्होंने अपने ज्ञान, बुद्धिमता और क्षमता के बल पर भारतीय इतिहास की धारा को बदल कर रख दिया था। इन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता और नीतियों के बलपर नंदवंश का नाश करके चंद्रगुप्त मौर्य को सम्राट बनाया। इतना समय व्यतीत हो जाने पर भी आज के भौतिक युग में भी चाणक्य के सिद्धांत और नीतियां प्रासंगिक हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने गहन अध्ययन, जीवन के अनुभवों से अर्जित अमूल्य ज्ञान को नि:स्वार्थ भाव से मानवीय कल्याण के उद्देश्य से ग्रंथों में पिरोया है। इन्हीं में से नीति शास्त्र में जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण नीतियां बताई गई हैं। चाणक्य नीति में कुछ ऐसी बातों के बारे में बताया गया है, जिसके कारण बुद्धिमान व्यक्ति भी कष्टों में आ जाता है। चलिए जानते हैं नीति शास्त्र की महत्वपूर्ण बातें।

फोटो : इंटरनेट

मूर्ख को ज्ञान देना

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि एक पंडित भी बहुत बड़े कष्ट में आ जाता है, यदि वह किसी मूर्ख को उपदेश या ज्ञान देता है। मूर्ख व्यक्ति किसी की ज्ञान की बात को भी अपने कुतर्कों के आगे नहीं मानते हैं। ऐसे लोगों को उपदेश देना केवल अपने बहुमूल्य समय की बर्बादी करना होता है। अपने ज्ञान को भी सदैव सही व्यक्ति को देना चाहिए, ताकि वह सही प्रकार से उसका अपने जीवन में उपयोग कर सके।

दुष्ट पत्नी का भरण-पोषण करना

आचार्य चाणक्य कहते हैं, हर व्यक्ति का कर्तव्य होता है कि वह अपनी पत्नी का पालन-पोषण करे, लेकिन जो व्यक्ति एक दुष्ट पत्नी का पालन-पोषण करता है, वह घोर कष्ट में आ जाता है। दुष्ट स्वभाव की औरत के कारण मान-सम्मान की हानि तो होती ही है, साथ ही साथ व्यक्ति को मुसीबत का सामना भी करना पड़ता है। ऐसी औरत के कारण जीवन नर्क के समान हो जाता है।

फोटो : इंटरनेट

दुखी व्यक्ति से अधिक प्रिय संबंध बनाने से

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यदि कोई व्यक्ति किसी दुखी व्यक्ति के साथ अत्यंत घनिष्ठ सम्बन्ध बना लेता है, तो वह घोर कष्ट में आ जाता है। ऐसे व्यक्ति स्वयं तो हर वक्त दुखी रहते ही हैं साथ ही में आपको भी दुखी करते हैं। ऐसे में व्यक्ति हर समय खुद को दिक्कतों व परेशानियों में घिरा हुआ अनुभव करता है और जीवन में आगे नहीं बढ़ पाता है।

यह भी पढ़ें : इन 3 राशि के लोग होते हैं प्रेम विवाह में भाग्यवान, देखें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें