Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यूपी के बिजनौर में भीषण सड़क हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से दुखद खबर सामने आई है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में शादी के बाद लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई है। दूल्हा-दुल्हन के साथ ही इस हादसे में 7 और लोगों की जान चली गई है हादसे में 3 लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

 

बताया जा रहा है कि बिजनौर जिले के थाना धामपुर के हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे यह हादसा हुआ। आसपास के लोगों ने बताया कि घने कोहरे के कारण कार और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें दूल्हा-दुल्हन भी शामिल थे। दूल्हा धामपुर के गांव तीबड़ी का रहने वाला है।

 

 

निकाह के बाद लौट रहे थे घर

तीबड़ी निवासी खुर्शीद अंसारी अपने निकाह के बाद अपने बेटे और बहू के साथ लौट रहे थे। उनके साथ ऑटो में दूल्हे की मौसी, दूल्हे का भाई, ऑटो ड्राइवर समेत सात लोग शामिल थे। हादसे का शिकार हुआ यह परिवार झारखंड से निकाह करके मुरादाबाद आया था। वहां से बिजनौर के लिए ऑटो बुक किया था। रात में घने कोहरे के कारण हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर स्थित फायर स्टेशन के पास एक कार सवार ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिसमें सबकी मौत हो गई। कार सवार दो लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख प्रकट किया है।

 

यह भी पढ़ें: झांसी मेडिकल कॉलेज में भीषण आग, 10 नवजात जिंदा जले

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें