Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

The truth behind Jiah Khan’s suicide: “जिया खान की आत्महत्या पर जरीना वहाब ने किया चौकाने वाला खुलासा, यहां जानें सच !

The truth behind Jiah Khan’s suicide: बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की दुखद मौत को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जरीना वहाब, सूरज पंचोली की मां और बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री, ने हाल ही में जिया खान की आत्महत्या के मामले पर खुलकर बात की है। 3 जून, 2013 को जुहू स्थित अपने अपार्टमेंट में जिया खान की संदिग्ध मौत के बाद, उनके लवर सूरज पंचोली को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

- Advertisement -

अब 11 साल बाद, जरीना वहाब ने इस मामले से जुड़े कुछ चौंकाने वाले तथ्य साझा किए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान, जरीना ने बताया कि जिया खान ने सूरज पंचोली से मिलने से पहले आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जरीना ने खुलासा करते हुए कहा, “उसने 4-5 बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन जब वह मेरे बेटे से मिली, तो वही घटना घटित हुई और वह सबकी नजर में गलत साबित हुई।”

इसके अलावा, जरीना ने यह भी कहा कि जिया खान की मौत का असर सूरज पंचोली के करियर पर बहुत बुरा पड़ा। “इस कानूनी लड़ाई ने उनके बेटे के जीवन को प्रभावित किया और इंडस्ट्री में उसका नाम भी खराब हो गया,” जरीना ने कहा।

जरीना वहाब ने अपने बेटे के बारे में बात करते हुए कहा कि वह अब इस स्थिति से बाहर आ चुके हैं और उनका विश्वास है कि यदि किसी की जिंदगी खराब की जाती है, तो कर्म उसे ब्याज सहित वापस मिलता है। बता दे, सूरज पंचोली के जीवन में आए इस संकट और जिया खान की दुखद मौत को लेकर किए गए इस खुलासे ने कई सवालों को जन्म दिया है।

Also Read: Housefull 5: 300 करोड़ के बजट में बन रही अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म, 18 सितारों की धमाकेदार एंट्री !

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें