Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Latest News: सामंथा रुथ प्रभु के पिता का निधन, एक्ट्रेस का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल !

Latest News: साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु का शुक्रवार, 29 नवंबर को निधन हो गया। इस दुखद खबर को सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साझा किया। उन्होंने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “जब तक हम फिर से नहीं मिलते… डैड” और साथ में टूटे हुए दिल का इमोजी शेयर किया। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

- Advertisement -

पिता के निधन से शोक में डूबा परिवार

सामंथा के पिता के निधन के बाद उनका परिवार गहरे शोक में है। सामंथा अपने पिता के बेहद करीब थीं और हमेशा उनकी तारीफ करती थीं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने पिता जोसेफ प्रभु के साथ अपनी गहरी बॉन्डिंग के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि उनके पिता ने उन्हें बहुत प्यार और ध्यान से पाला है।

सामंथा और नागा चैतन्य के तलाक से आहत थे पिता

सामंथा और नागा चैतन्य के तलाक के बाद उनके पिता जोसेफ प्रभु काफी दुखी थे। अक्टूबर 2021 में तलाक के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर सामंथा और चैतन्य की शादी की तस्वीरें पोस्ट की थीं और लिखा था कि इस सच्चाई को स्वीकार करने में उन्हें समय लगेगा। सामंथा और चैतन्य की शादी 2017 में हुई थी, लेकिन 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

वर्कफ्रंट पर सामंथा का जलवा

सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में वरुण धवन के साथ अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी में नजर आई थीं। यह सीरीज काफी चर्चा में रही और ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। सामंथा अपनी हालिया सक्सेस पार्टी में शामिल हुई थीं, लेकिन उनके पिता के निधन की खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया है।

Also Read: Pushpa 2: अल्लू अर्जुन का ‘गंगम्मा थल्ली’ लुक क्यों है खास? यहां जानें देवी गंगम्मा की कहानी

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें