Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना पर घरवालों ने साधा निशाना, तीन कंटेस्टेंट्स ने मिलकर किया नॉमिनेट!

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का हर दिन रोमांच बढ़ता जा रहा है। शो में जहां एक तरफ दोस्ती दुश्मनी में बदलती नजर आ रही है, वहीं दूसरी तरफ नॉमिनेशन टास्क में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हाल ही में आए प्रोमो में विवियन डीसेना घरवालों के निशाने पर नजर आए।

- Advertisement -

विवियन के खिलाफ खोला मोर्चा

प्रोमो में कशिश कपूर, रजत दलाल और चुम दरांग ने विवियन डीसेना को नॉमिनेट किया। कशिश ने विवियन पर आरोप लगाते हुए कहा, “ये कभी अपनी बात खुलकर नहीं रखते। अगर शिल्पा इन्हें टाइम गॉड ना बनातीं तो इनका अस्तित्व ही खत्म हो जाता।” इस पर विवियन ने शांत रहते हुए जवाब दिया, “मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं।” लेकिन कशिश ने पलटवार करते हुए कहा, “आप सिर्फ विवियन डीसेना नाम चला रहे हैं, इंडिविजुअल नहीं।”

ईशा और अविनाश भी नॉमिनेशन का शिकार

प्रोमो में करणवीर मेहरा ने ईशा को और शिल्पा शिरोडकर ने अविनाश मिश्रा को नॉमिनेट किया। जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, घर में तनाव और रणनीति साफ देखी जा सकती है।

दिग्विजय राठी के बाहर होने के बाद बढ़ी टेंशन

दिग्विजय राठी के हाल ही में घर से बाहर होने के बाद प्रतियोगियों के बीच जीत की होड़ और भी तेज हो गई है। हर कोई फिनाले में अपनी जगह पक्की करने के लिए रिश्ते और भावनाओं को दरकिनार कर रहा है।

फैंस ने दी प्रतिक्रिया

शो के इस प्रोमो पर फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने विवियन का पक्ष लिया तो कुछ ने कशिश की बातों का समर्थन किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस नॉमिनेशन का असर घर के समीकरणों पर कैसे पड़ता है।

Also Read: भोजपुरी गाने ‘आशिक-आवारा’ में निरहुआ के साथ काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल, वायरल हुआ वीडियो!

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें