Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

इंटरवल के बाद थ्रिलर बन जाती है कहानी, मलयालम फिल्म ‘बोगेनविलिया’ का सस्पेंस उड़ाएगा होश!

साउथ सिनेमा इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों पर अपना दबदबा बनाए हुए है। अगर आप भी क्राइम सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो मलयालम फिल्म ‘बोगेनविलिया‘ को बिल्कुल भी मिस न करें। यह फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर का बेहतरीन नमूना है, जिसकी कहानी और सस्पेंस आपके दिमाग को झकझोर कर रख देंगे।

- Advertisement -

‘दृश्यम’ को भूल जाएंगे इस फिल्म का सस्पेंस देखकर

‘बोगेनविलिया’ की कहानी एक शादीशुदा कपल के इर्द-गिर्द घूमती है। डॉक्टर रॉयस थॉमस (कुंचाको बोबन) और उनकी पत्नी रीतू (ज्योतिर्मयी), जिन्हें भूलने की बीमारी है, के शांत जीवन में एक ट्विस्ट तब आता है जब शहर की एक युवा लड़की लापता हो जाती है। इस केस की जांच पुलिस ऑफिसर डेविड (फहद फाजिल) करते हैं। इंटरवल के बाद फिल्म में ऐसा सस्पेंस और थ्रिल शुरू होता है कि आप पलभर के लिए भी स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाएंगे।

2 घंटे 16 मिनट की थ्रिलर जो उड़ा देगी होश

डायरेक्टर अमल नीरद की इस फिल्म में हर पल एक नया रहस्य सामने आता है। यह 2 घंटे 16 मिनट की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म आपको कहानी के हर हिस्से को जोड़ने के लिए मजबूर कर देगी। फिल्म का क्लाइमैक्स इतना चौंकाने वाला है कि यह आपको रातभर सोचने पर मजबूर कर देगा।

कई भाषाओं में उपलब्ध है यह फिल्म

फिल्म ‘बोगेनविलिया’ को तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषाओं में SonyLIV पर देखा जा सकता है। 6.4 IMDb रेटिंग वाली इस फिल्म की कहानी को लाजो जोस, अमल नीरद और आरजे मुरुगन ने मिलकर लिखा है।

Also Read: 9 भाषाओं में बनी इस तेलुगु फिल्म के रीमेक, 8 बार सुपरहिट साबित हुईं, जानिए पूरी कहानी!

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें