Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Big revelation in Sambhal violence: संभल हिंसा में हुआ बड़ा खुलासा, हत्यारोपी वारिस गिरफ्तार, इस कारण हुई थी गोलीबारी!

Big revelation in Sambhal violence: संभल (उत्तर प्रदेश), 25 जनवरी 2025: संभल कोतवाली पुलिस ने शारिक साटा गिरोह के सदस्य वारिस को गिरफ्तार किया है, जो 24 नवंबर 2024 को हुए हिंसक बवाल में शामिल था। वारिस ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि उसने शारिक साटा के कहने पर गोलीबारी की थी, जिसके परिणामस्वरूप दो लोगों की मौत हो गई थी। वारिस के खिलाफ हत्या, आगजनी, तोड़फोड़ और पुलिस पर फायरिंग जैसे गंभीर आरोप हैं।

- Advertisement -

पुलिस ने आरोपी से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें उसकी वारदात से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुई हैं। इन मोबाइलों के डेटा की जांच की जा रही है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी शारिक साटा गिरोह का सक्रिय सदस्य है और पहले भी कई अपराधों में शामिल रहा है। इसके अलावा, शारिक साटा गिरोह के सदस्य मुल्ला अफरोज को भी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी ने 24 नवंबर को तुर्तीपुर इल्हा निवासी कैफ और कोटपूर्वी निवासी नईम की हत्या करने की बात स्वीकार की। दोनों मृतकों के परिजनों ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Also Read: Fog Alert in UP: यूपी में सर्दी का असर कम, अब खुलकर निकलेगी धूप, मौसम विभाग का पूर्वानुमान !

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें