Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Alia Bhatt- फिल्मी दुनिया की रॉयल क्वीन, जो अपने दम पर बनीं ब्लॉकबस्टर स्टार

Alia Bhatt: बॉलीवुड में स्टारकिड्स के बीच आलिया भट्ट का नाम हमेशा से ही एक मिसाल रहा है। जहां कई स्टारकिड्स अपने डेब्यू में ही दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाते, वहीं आलिया भट्ट ने अपने टैलेंट से साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक स्टारकिड नहीं, बल्कि एक शानदार एक्ट्रेस हैं। 19 साल की उम्र में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली आलिया ने अपने अभिनय से न केवल भारतीय दर्शकों का दिल जीता, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी तारीफें बटोरीं।

- Advertisement -

आलिया भट्ट ने न सिर्फ अपनी फिल्मों में शानदार अभिनय किया, बल्कि अपनी मेहनत से खुद को साबित किया। डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के लिए उन्होंने 16 किलो वजन घटाया था, जिससे उनकी फिटनेस और समर्पण का अंदाजा लगाया जा सकता है। आलिया ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ‘संघर्ष’ (1999) में भी काम किया था, जहां उन्होंने प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाया और अपनी क्यूटनेस से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

वहीं, आलिया भट्ट के द्वारा की गई फिल्मों की लिस्ट भी किसी फिल्मी सितारे से कम नहीं है। ‘हाईवे’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘गली बॉय’, ‘डार्लिंग्स’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को जमकर सराहा गया। उनकी आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में आलिया अपने पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी, जो दर्शकों के लिए एक बडी फिल्म हो सकती है।

अब आलिया भट्ट कपूर खानदान की बहू भी बन चुकी हैं और बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। अपने दम पर सफलता पाने वाली आलिया भट्ट ने यह साबित किया है कि स्टारकिड्स को अपनी जगह बनाने के लिए केवल नाम नहीं, बल्कि टैलेंट की भी जरूरत होती है।

Also Read: पंचायत सीजन 4 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, 2 जुलाई 2025 को होगा धमाल!

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें