Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बाराबंकी: बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत, बच्चे गंभीर !

बाराबंकी: किसान पथ पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब परिवार लखनऊ से बाराबंकी अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने जा रहा था।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

लखनऊ के चिनहट कोतवाली क्षेत्र के नरेंद्री जुग्गौर निवासी कुलदीप (35) अपनी पत्नी रिंकी (30), पुत्र रोहित (12) और राज (10) के साथ ससुराल इब्राहिमपुर जा रहे थे। देवा कोतवाली क्षेत्र में अनंता धाम के पास किसान पथ पर वे बाइक रोककर खड़े थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल बाराबंकी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रिंकी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में कुलदीप को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां देर रात उनकी भी मौत हो गई। बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने दुर्घटना के बाद कार को कब्जे में ले लिया है, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है और लखनऊ से बाराबंकी तक कोहराम मचा हुआ है।

Also Read: Lucknow: जनसंचार के छात्रों ने सीखी सिनेमा की बारीकियाँ, संदीप यादव ने दिया सफलता का मंत्र !

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें