Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कानपुर का रंगीन मिजाज दरोगा, लापता महिला को मुंबई से लाते समय कार में करने लगे बैड डच

कानपुर के एक रंगीन मिजाज दरोगा की कहानी सामने आई है। कानपुर से लापता एक महिला को लेने मुंबई पहुंचे ये रंगीन मिजाज दरोगा साहेब उसे घर लाते वक्त लगातार बैडटच करते रहे। पुलिस कस्टडी में होने के कारण लड़की कुछ बोल नहीं पाई। लेकिन साथ गई महिला पुलिसकर्मियों से उसने शिकायत जरूर की। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने डीसीपी को सारी बात बताई जिसके बाद रंगीन मिजाद दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

- Advertisement -

 

कानपुर के रेल बाजार थाना इलाके में रहने वाली एक महिला घर से गायब हो गई थी। घरवालों ने इसकी शिकायत कानपुर पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि लापता महिला मुंबई में है। इसके बाद कानपुर से एक दरोगा और उनके साथ दो महिला पुलिसकर्मियों को मुंबई भेजा गया।

 

मुंबई से कानपुर लौटते समय रंगीन मिजाज दरोगा बार-बार महिला के पास ही गाड़ी में बैठने लगे। इस दौरान वो लगातार महिला के साथ बैडटच करते रहे। महिला को बहुत बुरा लग रहा था लेकिन पुलिस कस्टडी में होने के कारण उसने कुछ कहा नहीं। हालांकि महिला पुलिसकर्मियों से उसने इसकी शिकायत जरूर की। महिला पुलिसकर्मियों ने भी इनकी हरकत को नोटिस किया था।

 

डीसीपी ने किया लाइन हाजिर

ऐसे में कानपुर पहुंचने के बाद सबसे पहले पुलिसकर्मियों ने महिला कोर्ट में पेश किया और वहां से परिजनों को सौंप दिया। उसके बाद डीसीपी से इसकी शिकायत कर दी। मामले की जांच कराई गई जिसमें इसे सही पाया गया। उसके बाद डीसीपी ने पुलिस को लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि महिला के परिजनों ने आरोपी दरोगा के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया।

 

अरबों डॉलर की कंपनी बायजू कैसे हुई बर्बाद

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें