Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: बाबा सिद्दीकी की सीट से चुनाव लड़ेगा लॉरेंस बिश्नोई?

बॉलीवुड में इस समय खौफ का दूसरा नाम बन चुका गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई चुनाव लड़ने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसी बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के जरिए लॉरेंस चुनावी मैदान में उतरेगा। यही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि हाल ही में लॉरेंस गैंग ने जिस कद्दावर नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की है, उन्हीं की सीट से लॉरेंस चुनाव लड़ने की तैयारी में है। महाराष्ट्र की राजनीतिक पार्टी उत्तर भारतीय विकास सेना ने लॉरेंस बिश्नोई को चुनाव लड़ाने का ऐलान किया है।

- Advertisement -

 

दरअसल, इस पार्टी की ओर से लॉरेंस का नामांकन दाखिल करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी से एबी फॉर्म की मांग की गई है। आप सबको मालूम है कि एबी फॉर्म नामांकन दाखिल करने के लिए एक जरूरी दस्तावेज है। इस दस्तावेज को प्राप्त करके इसके जरिए लॉरेंस को चुनावी मैदान में उतारने की पूरी तैयारी हुई है।

 

लॉरेंस के साथ 50 कैंडिडेट्स घोषित करने की तैयारी

पार्टी के दिग्गगज नेता सुनील शुक्ला ने खुद दावा किया कि उनकी पार्टी की तैयारी है कि पश्चिम बांद्रा निर्वाचन क्षेत्र से लॉरेंस बिश्नोई को मैदान में उतारा जाए। बता दें कि दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी इसी क्षेत्र से चुनाव लड़ते थे। रिटर्निंग अधिकारी को लिखी चिट्ठी में सुनील शुक्ला ने कहा है कि वे इस फॉर्म पर लॉरेंस बिश्नोई का हस्ताक्षर लेने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि यह बिश्नोई की उम्मीदवारी को मान्य करने के लिए काफी है। चिट्ठी में पार्टी ने यह भी दावा किया कि अगर लॉरेंस बिश्नोई मंजूरी दे देते हैं तो फिर पार्टी जल्द ही 50 उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगी।

 

इसे भी पढ़िए: एक बार फिर दरवाजा तोड़ने को तैयार हैं दया

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें