Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Padmavat: सात साल बाद फिर से सिनेमाघरों में लौटी ‘पद्मावत’, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त प्यार

Padmavat: संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक और भव्य फिल्म ‘पद्मावत’ एक बार फिर सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। सात साल पहले 2018 में रिलीज़ हुई यह फिल्म अब अपने शानदार विज़ुअल्स और दमदार अभिनय के साथ दर्शकों के दिलों में ताजगी का एहसास करा रही है।

- Advertisement -

इसकी री-रिलीज़ पर संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए दर्शकों का धन्यवाद किया है और फिल्म की सफलता के बारे में बताया। ‘पद्मावत’ ने 2018 में ₹571.98 करोड़ की कमाई की थी, जो उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।

फिल्म के जबरदस्त प्रदर्शन का कारण है रणवीर सिंह का खतरनाक अलाउद्दीन खिलजी का किरदार, दीपिका पादुकोण की रॉयल पद्मावती और शाहिद कपूर के दमदार महारावल रतन सिंह की भूमिका।

इस फिल्म की सिनेमाघरों में वापसी ने पुराने यादगार पलों को ताजा कर दिया है और नई पीढ़ी के दर्शकों को इसे बड़े पर्दे पर देखने का शानदार अवसर दिया है। सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म को भारतीय सिनेमा की ‘एवरग्रीन क्लासिक’ मान रहे हैं और इसे फिर से देखने की खुशी जाहिर कर रहे हैं।

संजय लीला भंसाली की यह ऐतिहासिक कृति एक बार फिर से सिनेमाघरों में अपना जादू चला रही है और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है।

Also Read: Sonu Sood: सोनू सूद पर धोखाधड़ी मामले में अरेस्ट वारंट, एक्टर ने दी सफाई- ‘हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें