Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Ramadan 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा – यह महीना आत्म-चिंतन और भक्ति का प्रतीक

Ramadan 2025: रमजान 2025 का पवित्र महीना आज से शुरू हो गया है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रमजान के महीने को आत्म-चिंतन, आभार और भक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह समय समाज में शांति, सौहार्द और एकता लाने का है।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “रमजान का महीना हमें करुणा, दया और सेवा के महत्वपूर्ण मूल्यों की याद दिलाता है, और हमें अपने आचरण को सुधारने के लिए प्रेरित करता है।”

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान, इस्लाम के पांच प्रमुख स्तंभों में से एक है और यह साल का 9वां महीना होता है। इस महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं।

रमजान का महीना विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसी महीने में पवित्र कुरान का पहली बार पैगंबर मोहम्मद (सल्ल.अ.) पर नाजिल होना शुरू हुआ था। विशेष रात ‘लयलतुल कद्र’ या शब-ए-कद्र को कुरान के उतरने की रात माना जाता है।

रमजान का महीना ‘मगफिरत’ यानी माफी का महीना भी कहा जाता है, जिसमें मुसलमान अपने पापों से क्षमा मांगते हैं और अपने जीवन में सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हैं।

Also Read: Uttarakhand Avalanche: माणा में फंसे 4 मजदूरों की तलाश जारी, 50 में से 4 की मौत

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें