Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध गिरफ्तार, बांद्रा स्टेशन से पकड़ा गया आरोपी, पूछताछ जारी !

Saif Ali Khan Attack: अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 33 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उस संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने सैफ अली खान के अपार्टमेंट में घुसकर चाकू से उन पर हमला किया था। मुंबई पुलिस ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को बांद्रा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है और उससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

CCTV फुटेज से हुआ सुराग, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस ने बताया कि जिस शख्स को हिरासत में लिया गया है, उसका चेहरा घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में नजर आने वाले व्यक्ति से मेल खाता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हाउस ब्रेकिंग के मामले भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध पेशेवर अपराधी है और उसे शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है।

20 टीमों ने संभाला जांच का मोर्चा

मुंबई पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए 20 टीमें गठित की थीं। इन टीमों ने शहर भर में संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिरों और तकनीकी मदद का सहारा लिया। पुलिस को सबसे बड़ा सुराग तब मिला, जब आरोपी को बांद्रा रेलवे स्टेशन पर देखा गया। इसके बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे धर दबोचा।

सैफ अली खान की हालत में सुधार, ICU में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

सैफ अली खान को चाकू के हमले में गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने बताया कि सैफ को शरीर पर छह चोटें आई हैं, जिनमें से दो घाव बेहद गहरे थे। फिलहाल सैफ की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।

पुलिस की अपील और सुरक्षा को लेकर सख्ती

मुंबई पुलिस ने घटना के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और अपील की है कि लोग अफवाहों से बचें। साथ ही, इस घटना के जरिए शहर में बढ़ते अपराध पर भी पुलिस ने चिंता जाहिर की है।

Also Read: Sunita Ahuja: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा क्यों कहलाती हैं ‘लेडी अक्षय कुमार’? यहां जानें राज!

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें