Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जिंदगी में सिर्फ एक बार नहाती हैं यहां की महिलाएं

दुनिया में इंसानों की ऐसी प्रजातियां हैं जिनका रहन सहन हमसे काफी अलग है। कई बार तो इनके बारे में सुन कर भी हमें बड़ा अजीब लगता है। ऐसी ही एक जनजाति है हिम्बा जनजाति ।  कहा जाता है कि ये महिलाएं पूरी जिंदगी में केवल एक बार नहाती हैं। अब सवाल ये है की आखिर किस वजह से उन्हें ऐसा करना पड़ता है? क्या पानी की कमी है या फिर कोई और वजह? चलिए जान लेते हैं।

- Advertisement -

 

दरअसल, नामीबिया में रहने वाले करीब 20-50 हजार हिंबा जनजाति के इस तरह से अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं कि कई बार वह काल्पनिक लगता है, लेकिन है एकदम सच। इस जनजाति की महिलाओं को अफ्रीका में सबसे खूबसूरत माना जाता है। खास बात यह है कि इस जनजाति की महिलाएं जिंदगी में सिर्फ एक बार नहाती हैं, वह भी सिर्फ तब जब उनकी शादी होती है।

 

हिंबा महिलाएं शादी के बाद भी एक से ज्यादा पुरुषों के साथ संबंध बना सकती हैं। सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि जनजाति के पुरुषों पर भी यह नियम लागू होता है। हिंबा जनजाति में आर्थिक निर्णय का अधिकार केवल यहां कि महिलाओं के ही पास होता है और परिवार में किसी भी तरह के खर्च पर महिलाओं की स्थिति निर्णायक होती है।

 

बिना नहाएं कैसे रखती हैं खुद को फ्रेश ?

हिंबा जनजाति की महिलाओं की त्वचा का रंग लाल होता है। दरअसल, वे नहाने की जगह खास जड़ी-बूटियों को पानी में उबालकर उसके धुंए से अपनी शरीर को ताजा रखती हैं ताकि उनसे गंध ना आए। हिंबा जनजाति की ये महिलाएं हाथ धोने तक के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं करतीं। वे अपनी त्वचा को धूप से बचाने के लिए खास तरह के लोशन का इस्तेमाल करती हैं। यह लोशन जानवर की चर्बी और हेमाटाइट (लोहे की तरह एक खनिज तत्व) की धूल से तैयार किया जाता है।

Himba Tribe: जिंदगी में सिर्फ एक बार नहाती है इस जनजाति की महिलाएं, फिर भी नहीं आती बदबू... - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In

यह भी पढ़े :  क़तर में क्यों रही ब्लू रंग की सड़कें ?

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें